Tuesday, March 10, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य शतरंज ओलंपियाड : ओपन वर्ग में भारत ‘बी’ टीम को कांस्य, महिला वर्ग में ‘ए’ टीम भी तीसरे स्थान पर

शतरंज ओलंपियाड : ओपन वर्ग में भारत ‘बी’ टीम को कांस्य, महिला वर्ग में ‘ए’ टीम भी तीसरे स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

मामल्लापुरम। भारत ‘बी’ टीम ने मंगलवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि महिला वर्ग में भारत ‘ए’ टीम ने भी तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ‘बी’ ने अपने अंतिम मैच में जर्मनी को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

ओपन वर्ग में उज्बेकिस्तान ने सभी को हैरान करते हुए नीदरलैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता। आर्मेनिया की मजबूत टीम ओपन वर्ग में दूसरे स्थान पर रही। टीम ने अपने अंतिम दौर के मुकाबले में स्पेन को 2.5-1.5 से हराया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg

महिला वर्ग में शीर्ष वरीय भारत ‘ए’ को 11वें और अंतिम दौर में अमेरिका के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उसकी स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें धूमिल हो गई। कोनेरू हंपी की अगुआई वाली टीम तीसरे स्थान पर रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights