Friday, June 12, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य म्यूनिख पैरा निशानेबाजी विश्व कप : भारत का 10 पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

म्यूनिख पैरा निशानेबाजी विश्व कप : भारत का 10 पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पैरालंपिक पदक विजेता सिंघराज अधाना ने म्यूनिख पैरा निशानेबाजी विश्व कप के अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 10 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सिंघराज के दो पदकों से भारत तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया, जो देश का इस प्रतियोगिता में 2017 में पहली बार हिस्सा लेने के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता।

फ्रांस (11) और यूक्रेन (15) तालिका में क्रमश: चार और तीन स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन टोक्यो पैरालंपिक रजत पदक विजेता सिंघराज ने 224.1 अंक से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यूक्रेन के ओलेकसी देनिसियूक (216.2 अंक) ने रजत और कोरिया के जियोंग्डू जो (193.9 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

व्यक्तिगत स्पर्धा से पहले सिंघराज ने हमवतन दीपेंदर सिंह और मनीष नरवाल के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।

व्यक्तिगत स्वर्ण भी सिंघराज का पी4 स्पर्धा में पहला सोने का तमगा है जिसमें वह पहले कई रजत और कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं।

इससे पहले भारत ने पैरा निशानेबाजी विश्व कप में अपना अभियान राहुल जाखड़ के पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में जीते गये स्वर्ण पदक से किया था। भारतीय पैरा निशानेबाजी टीम अब संयुक्त अरब अमीरात में नवंबर में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.