Friday, June 19, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स साहेबगंज में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर टूगेदर फॉर ए पीस फुल वर्ल्ड का आयोजन

साहेबगंज में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर टूगेदर फॉर ए पीस फुल वर्ल्ड का आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

साहेबगंज। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर पर साहेबगंज जिला ओलंपिक संघ द्वारा टूगेदर फ़ॉर ए पीसफुल वर्ल्ड कार्यक्रम के तहत आज शांति के संदेश, स्वस्थ रहने के लिए सिधो कान्हु स्टेडियम से समाहरणालय तक साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

साथ ही स्टेडियम स्थित खेल छात्रावास में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सहायक जिला योजना पदाधिकरी सह जिला खेल पदाधिकारी शिशिर कुमार एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, सचिव माधव चंद्र घोष,जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार ने वृक्षारोपन कर एवं साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाl

वहीं खेल प्रशिक्षक योगेश यादव, डे बोर्डिग एथलेटिक्स सकरीगली के कोच अशोक साहनी समेत आवासीय बालक एवं डे बोर्डिग एथलेटिक्स केंद्र के प्रशिक्षु खिलाड़ियों के साथ विभिन्न खेलों के खिलाड़ी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.