Friday, June 19, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल फीफा रैंकिंग में भारत दो पायदान चढ़कर 104वें स्थान पर

फीफा रैंकिंग में भारत दो पायदान चढ़कर 104वें स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

एशियाई कप क्वालीफिकेशन में प्रभावशाली प्रदर्शन का फायदा भारतीय फुटबॉल टीम को मिला। गुरुवार को जारी ताजा फीफा विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम दो पायदान के फायदे से 104वें स्थान पर पहुंच गयी।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड (103) से एक पायदान नीचे है जो इस महीने के शुरू में अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में कोस्टारिका से 0-1 से हारने के कारण विश्व कप में जगह बनाने से चूक गया था।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के सदस्यों में भारत पहले की तरह 19वें स्थान पर बना हुआ है। ईरान कुल 23वें स्थान और एएफसी देशों में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

सुनील छेत्री की अगुवाई वाली टीम ने इस महीने की शुरुआत में एशियाई कप क्वालीफिकेशन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ग्रुप डी में अपने तीनों लीग मैच जीतकर 2023 में होने वाले 24 टीम के फाइनल्स में जगह बनायी।

विश्व रैंकिंग में ब्राजील शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद बेल्जियम, अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल और डेनमार्क का नंबर आता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.