Sunday, May 31, 2026
Home Slider निशानेबाज धनुष व प्रियेषा को Deaf Olympics में स्वर्ण

निशानेबाज धनुष व प्रियेषा को Deaf Olympics में स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

ब्राजील के कैक्सैस डो सुल में चल रहे 24वें बधिर ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने प्रियेषा देशमुख के साथ मिलकर10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

धनुष और प्रियेषा ने प्रतियोगिता के छठे दिन स्वर्ण पदक मैच में जर्मनी के सेबेस्टियन हेरमैनी और सबरीना एकर्ट को 16-10 से हराया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा जीतने के बाद धनुष का खेलों में यह दूसरा स्वर्ण पदक है।

तेलंगाना के रहने वाले धनुष हैदराबाद में ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग की अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं।

भारत ने इस तरह से बधिर ओलंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीत लिये हैं। अभिनव देशवाल ने शुक्रवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा जीती थी।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में शौर्य सैनी और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में वेदिका शर्मा ने कांस्य पदक जीते थे। इस तरह से भारत के केवल निशानेबाजी में ही पांच पदक हो गये हैं।

शौर्य और नताशा जोशी की जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक मैच में यूक्रेन के अलेक्सांद्र कोस्तिक और वायलेट लाइकोवा से 8-16 से हार गयी। भारत ने बधिर ओलंपिक के लिए 65 सदस्यीय दल भेजा है जिसमें 10 निशानेबाज शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.