Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna Sports Park Club Cricket Tournament में उत्पल क्रिकेट क्लब जीता

Patna Sports Park Club Cricket Tournament में उत्पल क्रिकेट क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। राजधानी पटना से सटे फतेहपुर के क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे पटना स्पोट्र्स पार्क क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में उत्पल क्रिकेट क्लब ने ट्रम्फैंट को 3 रन से हराया।

ग्रुप बी के इस मैच में उत्पल क्रिकेट क्लब अपने सभी 3 लीग मैच खेल कर चार अंक हासिल किये हैं जबकि ट्रम्फैंट के दो लीग मैच में 2 अंक हैं।

इस मैच में टॉस उत्पल क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाये। प्रतीक वत्स ने 43 रन की पारी खेली।

जवाब में ट्रम्फैंट की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन ही बना सकी। ट्रम्फैंट की ओर से प्रखर ने 55 रन की पारी खेली पर अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। उत्पल क्रिकेट क्लब के अंकित यश राज प्लेयर ऑफ द मैच बने।

संक्षिप्त स्कोर
उत्पल क्रिकेट क्लब : 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन, हर्ष आनंद 7, मनीष कुमार 17 रन, प्रतीक वत्स 43 रन, गौतम श्री 12 रन, शुभम कुमार 10 रन, आदर्श राज 21 रन, अंकित यश राज नाबाद 22 रन, अतिरिक्त 16 रन, साकेत कुमार 1/35, शिवम 1/21, अनीस 2/21, आलिंद सिंह 2/23

ट्रम्फेंट : 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन, अनीस 27 रन, सत्यम कुमार 26 रन, प्रखर 55 रन, साकेत कुमार 17 रन, आलिंद नाबाद 6 रन, अभिनव सिंह 2 रन अतिरिक्त 11 रन अंकित यश राज 2/21, हर्ष कुमार 3/29, गौतम श्री 1/17.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.