पटना। राजधानी के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे कृष्णा मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने राइजिंग स्टार इलेवन को छह विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के हर्ष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मैच में टॉस राइजिंग स्टार इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाये। जवाब में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने 13 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर
राइजिंग स्टार इलेवन : 30 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन, अनुपम 53 रन, अर्णव नाबाद 22 रन, आकाश 16 रन, दीपक 3/20, हर्षित 3/36, गौतम 1/22
अंशुल क्रिकेट एकेडमी : 13 ओवर में चार विकेट पर 145 रन, हर्ष नाबाद 48 रन, अनमोल 40रन, साहिल 29 रन, अंकित 3/16, सूरज 1/10
कल का मैच
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना





- FIFA World Cup 2026 : ओपनिंग मैच में मेक्सिको जीता

- शकीरा और बर्ना बॉय की मौजूदगी में शानदार अंदाज में शुरू हुआ FIFA WC 2026

- AFG A vs India A वनडे : डीएलएस नियम से अफगानिस्तान ने भारत को हराया

- पीवी सिंधू और तन्वी ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में

- भारतीय अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट टीम में झारखंड की कुमारी पलक का चयन

- श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 मेंस क्रिकेट टीम घोषित

- ICC Women’s T20 World Cup 2026 : वर्ल्ड कप का ‘डबल’ करने उतरेगी भारतीय महिला टीम

- FIFA World Cup 2026 Preview : यूएसए vs पराग्वे, मैच प्रीव्यू, संभावित लाइनअप और भविष्यवाणी
