Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार सीनियर वीमेंस T-20 टीम की मैनेजर पर खिलाड़ी ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

बिहार सीनियर वीमेंस T-20 टीम की मैनेजर पर खिलाड़ी ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर वीमेंस क्रिकेट टीम में खेलने गई हुई बिहार टीम की सदस्य राजलक्ष्मी ने टीम की मैनेजर श्वेता सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। राजलक्ष्मी ने खेलढाबा को फोन पर बताया कि मैनेजर श्वेता सिंह हमें टारगेट कर हमेशा प्रताड़ित करती रहती हैं।

राज लक्ष्मी ने बताया कि जब मैं अंडर-19 टीम के साथ गई थी तब भी मेरे साथ ऐसा ही व्यवहार किया गया था। उस टीम की मैनेजर श्वेता सिंह ही थीं।

उन्होंने एक वाकये को बताते हुए कहा कि हमलोग स्वीमिंग कर रहे थे। उस समय मेरे नाक में पानी घुस गया जिसे मैं निकाल रही थी। पता नहीं उन्हीं क्या समझ में आया वह तरह-तरह की बातें हमें कहने लगीं।

राजलक्ष्मी ने कहा कि मैनेजर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग प्रताड़ित करती हैं। राजलक्ष्मी ने कहा कि मेरे खेल में कोई कमी नहीं है पर हमें मौका नहीं मिलता है। हमने कई मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया पर मैनेजर जान-बूझकर हमारे खिलाफ हमेशा साजिश रचती हैं और इसके कारण टीम में मौका नहीं मिल पाता है।

उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत मैंने कोच से भी की पर सारे लोग विवश हैं। राजलक्ष्मी ने कहा कि मैनेजर कहती हैं कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में मेरी पहुंच बहुत दूर तक है। कोई मुझे कुछ नहीं कर सकता है। तुम अपने आपको क्या समझती हो। तुम्हारा कैरियर हम चौपट कर देंगे।
राजलक्ष्मी ने इसकी शिकायत बिहार क्रिकेट एसोसिएशन मेल के जरिए भी किया है। इस खबर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और मैनेजर की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.