मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 17 रन से पराजित किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाये। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन ही बना सकी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की छह मैचों में यह चौथी जीत है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की पांच मैचों में तीसरी हार है।
आज के मैच में जीवनदान का फायदा दिनेश कार्तिक ने उठाया और आखिर ओवर में तूफानी खेल कर 34 गेंदों में पांच चौका व पांच छक्का की मदद से नाबाद 66 रन बनाये। ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक जमाए। ग्लैन मैक्सवेल ने 34 गेंद में सात चौका व दो छक्का की मदद से 55 रन बनाये।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर ने 38 गेंदों में चार चौका व पांच छक्का की मदद से 66 रन बनाये। रिषभ पंत ने 34 रन बनाये।