पटना। आयुष सिन्हा (61 रन, 6 चौका) और मैन ऑफ द मैच हरिओम (14 रन देकर पांच विकेट) के शानदार खेल की बदौलत बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने लालमति देवी हाई स्कूल को 72 रन से हरा कर राजेश-शैलेंद्र-आलोक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
राजधानी मोइनुल हक स्टेडियम में आरएसए फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष सिन्हा के अर्धशतक की मदद से 25 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन बनाये। जवाब में लालमति देवी हाई स्कूल की टीम हरिओम की घातक गेंदबाजी के आगे 22.4 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई।
विजेता टीम के हरिओम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कमेंटेटर मृत्युंजय झा और नवीन कुमार ने प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्वरुप वाईसीसी एकेडमी द्वारा प्रदत्त नकद 251 रुपए और ट्रॉफी दी जा रही है।
संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन,आयुष सिन्हा 61 रन (छह चौका), पुस्कर सिंह 13 रन,अभिषेक 28 रन (तीन चौका, 1 छक्का), अतिरिक्त 52 रन, कौस्तुभ 3/27,आर्यन राज 2/47, आर्यन राज प्रथम 1/37, साहिल राज 1/42,रन आउट-1
लालमति देवी हाई स्कूल : 22.4 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट साहिल राज 41 रन (पांच चौका),आर्यन रिशु 33 रन (पांच चौका), अतिरिक्त 20 रन, हरिओम 5/14, अमन 3/23,अंकित 2/14
परिणाम : बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी 72 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : हरिओम (बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी)






- आर्यना सबालेंका ने की सगाई, बॉयफ्रेंड जॉर्जियोस फ्रांगुलिस ने किया प्रपोज

- प्राग शतरंज : अरविंद चिदंबरम ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराया

- कोपा डेल रे : हार के बावजूद एटलेटिको मैड्रिड फाइनल में

- इंग्लिश प्रीमियर लीग : सालाह के गोल के बावजूद वॉल्व्स से हारा लिवरपूल

- टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल : वानखेड़े में होगी श्रेष्ठता की जंग

- एआईएफएफ पर सवाल, भारतीय महिला टीम के पास उचित खेल किट नहीं

- ICC Men’s T20 World Cup सेमीफाइनल: मार्क्रम बनाम सैंटनर: ईडन गार्डन्स में कप्तानी की जंग

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल जारी
