अनुभवी शाकिब अल हसन (77 रन), लिटन दास (50 रन) और यासिर अली (50 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर इतिहास रच दिया।
एकदिवसीय प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी सरजमीं पर बांग्लादेश की यह पहली जीत है।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका में अपना सर्वोच्च स्कोर सात विकेट पर 314 रन बनाने के बाद जबान टीम को 48.5 ओवर में 276 रन पर ऑल आउट कर दिया। बांग्लादेश के लिए मेहंदी हसन मिराज ने चार, तस्कीन अहमद ने तीन, शरीफुल इस्लाम ने दो और महमूदुल्लाह ने एक विकेट लिया।
मैच का अहम क्षण 46वें ओवर में आया जब मिराज ने डेविड मिलर को अपना चौथा शिकार बनाया। मिलर ने 57 गेंद में 79 रन की आक्रामक पारी खेली और उनके आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदों ने दम तोड़ दिया और बांग्लादेश को 20 साल में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर इस टीम के खिलाफ पहली सफलता के करीब पहुंचा दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने 36 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद रासी वान डेर डुसेन (86) ने चौथे विकेट के लिए तेम्बा बावुमा (31) के साथ 85 और फिर मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर मध्यक्रम को मजबूती दी लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने निराश किया। बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी इस पहली सफलता का जश्न मैदान में शानदार तरीके से बनाया।
- झंझारपुर क्रिकेट क्लब बना मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में
