Sunday, March 15, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Randhir Verma Trophy Cricket में पलामू ने हजारीबाग को हराया

Randhir Verma Trophy Cricket में पलामू ने हजारीबाग को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। लातेहार जिला खेल स्टेडियम में चल रहे रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2021-22 का चौथा मैच हजारीबाग तथा पलामू के बीच खेला गया। हजारीबाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाए।

हर्षित केडिया ने 83, मणिकांत ने 34, तथा अभिजीत ने 50 रन की पारी खेला। पलामू की ओर से विकास कुमार ने 3, संदीप ने 2, अजहर ने 2 तथा अभिनव ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी पलामू की पूरी टीम 46वें ओवर में 199 रन बनाकर ढेर हो गई। हजारीबाग की ओर से अमित यादव ने 40 रन देकर 4, रितिक जैन ने 2 तथा प्रदीप नागार्जुन ने 2 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच हजारीबाग के हर्षित केडिया को मैच पर्यवेक्षक काजल दास के द्वारा पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर रमेश सिंह, प्रशांत कुमार तथा स्कोरर दीपक सेठी थे।

मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, सदस्य दिलीप कुमार प्रसाद, नीरज सिंह, अजय कुमार, उमाकांत प्रसाद, संकेत शर्मा, लाल आशिश नाथ शाहदेव समेत कई लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights