Friday, June 5, 2026
Home Uncategorized सासाराम की AB Cricket Academy का विशेष ट्रेनिंग कैंप 8 मार्च से, सबकुछ Free

सासाराम की AB Cricket Academy का विशेष ट्रेनिंग कैंप 8 मार्च से, सबकुछ Free

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिकेट एकेडमी एबी क्रिकेट एकेडमी अगले महीने फ्री कोचिंग कैंप का आयोजन करने जा रही है। यह कोचिंग कैंप से 8 से 14 मार्च के बीच आयोजित किया जायेगा।

इस कैंप के दौरान भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को फ्री में ड्रेस दिया जायेगा और प्रतिदिन नाश्ता की सुविधा उपलब्ध होगी। रहने व खाने की व्यवस्था खुद करनी होगी।

टॉप टेन खिलाड़ियों को फ्री क्रिकेट किट और फ्री में कैंप की सुविधा वंडर Sports की ओर से दिया जायेगा।

फ्री कोचिंग कैंप के दौरान बीसीसीआई की परीक्षा पास कर चुके कोच, रणजी प्लेयर या आईपीएल प्लेयर ट्रेनिंग देंगे। बीच-बीच सीनियर खिलाड़ी आकर प्रशिक्षुओं को मोटिवेट भी करंगे। फीजियो और ट्रेनर की भी व्यवस्था होगी।

ट्रेनिंग कैंप के दौरान मैच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।
गौरतलब है कि यह एकेडमी आईपीएल प्लेयर आकाशदीप की देखरेख में चलती है। आकाशदीप की सोच है कि क्रिकेट खेलने के लिए पैसा नहीं प्रतिभा होना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.