Sunday, June 7, 2026
Home Slider चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-19 के लिए झारखंड के राजनदीप सिंह और साहिल राज का चयन

चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-19 के लिए झारखंड के राजनदीप सिंह और साहिल राज का चयन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। बीसीसीआई की ओर से अहमदाबाद में 2 से 10 नवंबर तक आयोजित चैलेंजर्स ट्रॉफी अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए झारखंड के दो खिलाड़ी रांची के राजन दीप सिंह एवं बोकारो के साहिल राज चुने गए। राजन दीप सिंह इंडिया सी टीम एवं साहिल राज इंडिया बी में शामिल किया गया।

राजन दीप सिंह रेलवे यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी में 10 साल की उम्र से खेल रहे हैं। उनके कोच चंद्रदेव सिंह हैं। 14 साल के उम्र में गौरव सिंह मेमोरियल सुपर डिविजन रांची लीग में शानदार प्रदर्शन करने से राजनदीप सिंह का चयन अंडर-16 रांची डिस्ट्रिक्ट का कप्तान बनाया गया। रांची अंडर-16 टीम को चैंपियन बनाया। पहले वह फास्ट बॉलर थे उनके बाद उनके कोच चंद्र देव सिंह ने उनको बल्लेबाजी करने के लिए बोला। साथ ही विकेटकीपिंग करने अंडर-14 के एज ग्रुप से खेल रहे हैं। राजन दीप की कठिन परिश्रम और प्रदर्शन से उनका 2017 और 18 सत्र में रांची अंडर-16 जिला टीम में चयन हुआ।

रांची के कप्तान के रूप में चयन हुआ था। उस साल वे पांच मैचों में 293 रन बनाए थे। 4 फिफ्टी 3 नॉट आउट एवरेज 146 स्ट्राइक रेट से धुआंधार पारी खेल के उनका झारखंड अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी टीम में चयन हुआ। वह 670 रन बनाए। वह चार शतक और एक दोहरा शतक बनाकर अपना रिकॉर्ड बनाए।

झारखंड अंडर-19 टीम में उसी साल प्रतिनिधि किए थे वह साल वह दो शतक लगाए थे उसके बाद उनका चयन झारखंड रणजी टीम में चयन हुआ। उसके बाद 2020-21 झारखंड सीनियर मेंस विजय हजारे ट्रॉफी में चयन हुआ जिनमें वह कर्नाटक के खिलाफ 48 रन की शानदार पारी खेली और मैच स्कोर लास्ट गेंद में सिक्स मार कर जिताया था।

2020-21 सत्र में उनको अंडर-19 झारखंड टीम की कप्तानी सौंपी गई। पर बारिश के कारण दो मैच खेलने मिला वह भी आधी मैच होने के पाद बाधित हो गया। चैलेंजर ट्रॉफी में चयन होने से उनके कोच चंद्रदेव सिंह बहुत ही गर्व हुआ । एकेडमी के सीनियर खिलाड़ियों मनीष, आकाशदीप, अमर ज्योति, हर्ष उत्तम, प्रियांशु, आदित्य, कुणाल सिंह, तनीश सेनगुप्ता आदि ने उनको शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.