Sunday, June 7, 2026
Home Slider पीडीसीए सचिव ने जारी की अंडर-19 प्लेयरों का लिस्ट

पीडीसीए सचिव ने जारी की अंडर-19 प्लेयरों का लिस्ट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए होनेवाले ट्रायल के लिए पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) ने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। पीडीसीए के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद नामों की घोषणा की गई है। चयनित खिलाड़ियों का 25 से 27 अक्तूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था कैंप के बाद अंतिम खिलाड़ियों का चयन कर बीसीए को सूची भेजी जा चुकी है।

चयनित खिलाड़ियों की सूची : अंकित सोलंकी, रूपेश कुमार, विराट पांडेय, साहिल राज, अमन सिंह, अमन अविनाश, रंजन कुमार, उत्तम सिंह, अंशु संतोष, सत्यम कुमार, गुलशन कुमार,सिद्धार्थ राय। सभी खिलाड़ी बीसीए के द्वारा निर्धारित चयन स्थल पे सुबह 8.30am में रिपोर्ट करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.