Monday, June 15, 2026
Home Slider रांची : बरियातू में इमा की शाखा का उद्घाटन 31 अक्टूबर को

रांची : बरियातू में इमा की शाखा का उद्घाटन 31 अक्टूबर को

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी 31 अक्टूबर को अपनी नई शाखा का उद्घाटन बरियातू रोड में करने जा रही है। बरियातू रोड सेंट्रल एकेडमी के बगल में स्थित आर्कटिक मॉल में एन टू एन फिटनेस सेंटर में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव के द्वारा किया जायेगा।

इमा के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में एन टू एन के सदस्य के अलावा बाहर के भी लोग आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे l

उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए 23 दिसंबर तक रांची में 10 नए प्रशिक्षण केंद्र को खोलने का लक्ष्य है इसमें तीन खुल चुके हैं। सात और नए प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जल्द किया जाएगा। बरियातू प्रशिक्षण केंद्र की अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9835166518 में ली जा सकती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.