धनबाद। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा शनिवार (23 अक्टूबर, 2021) से सिंहभूम स्पोर्ट्स ग्राउंड, चाईबासा में आयोजित होने वाली झारखंड स्टेट सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए धनबाद जिला रग्बी टीम आज गोमो रेलवे स्टेशन से चाईबासा के लिए रवाना हो गई।
इस मौके पर विशेष रूप से धनबाद जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष प्रत्यूष कुमार राव, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा तथा सचिव बबिश कुमार उपस्थित होकर टीम को शुभकामना देते हुए रवाना किया।
धनबाद टीम में टीम मैनेजर आशीष प्रसाद को बनाया गया जबकि राहुल कुमार, आदर्श कुमार, अजय कुमार, डेनिश आलम, कौशल केसरी, राजेश कुमार, जावेद, आकाश सोनी, पियूष गुप्ता तथा धीरज के खिलाडी हैं। धनबाद टीम का पहला मैच कल सरायकेला टाइम के साथ निर्धारित है।