Wednesday, March 18, 2026
Home Slider Badminton : सिंधू डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Badminton : सिंधू डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

ओडेन्से (डेनमार्क)। भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर डेनमार्क ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बिहार सॉफ्टबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल शुरू, 21 प्लेयर किये गए शार्टलिस्ट

सिंधू ने अंतिम 16 के मुकाबले में बुसानन को 67 मिनट में 21-16, 12-21, 21-15 से शिकस्त दी।

अगस्त में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद यह सिंधू का पहला टूर्नामेंट है। भारत के महानतम ओलंपियन में शामिल सिंधू ने तरोताजा होने के लिए ब्रेक लिया और इस टूर्नामेंट के साथ वापसी की।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का क्लब खरीदेगा IPL टीम!

आज ही लक्ष्य सेन का सामना पुरुष एकल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन से होगा जबकि समीर वर्मा मेजबान देश के एंडर्स एंटोनसेन से भिड़ेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights