Saturday, June 13, 2026
Home Slider धनबाद : राज्य जूडो चैम्पियनशिप की तैयारियां पूर, उद्घाटन करेंगे सांसद पशुपतिनाथ सिंह

धनबाद : राज्य जूडो चैम्पियनशिप की तैयारियां पूर, उद्घाटन करेंगे सांसद पशुपतिनाथ सिंह

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। आगामी 23 एवं 24 अक्टूबर को राजकमल सरस्वती विधा मंदिर में झारखंड स्टेट सब जूनियर एवं कैडेट जूडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया 20 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

उद्घाटन  23 अक्टूबर को संध्या 5 बजे धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष के. एन. त्रिपाठी, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार तुल्सयान, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे।

T20 World Cup : भारत के खिलाफ ‘हारने’ वाली टीम उतारेगा पाकिस्तान, बाबर आजम ने चुन ली Playing 11!

24 अक्टूबर को संध्या 4 बजे समारोह समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के वरिष्ठ आरक्षी अधीक्षक संजीव कुमार होंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर चन्द्र शेखर अग्रवाल, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के सचिव संजीव अग्रवाल, झारखंड जूडो संघ के महासचिव परिक्षित तिवारी के द्रारा ओभर ऑल चैम्पियनशिप के विजेता जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

झारखंड सब जूनियर एवं कैडेट चैम्पियनशिप मे लड़के एवं लड़कियों की 36 भार वर्ग की प्रतियोगिता होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 7 नवम्बर से चंडीगढ़ में आयोजित होनेवाले ऑल इंडिया सब जूनियर वा कैडेट प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक ही ओवर में इस बल्लेबाज ने ठोके 8 छक्के, जानें उसके बारे में

राज्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धनबाद जिला जूडो संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण जोर शोर से लगे हैं। धनबाद जिला की टीम का भी चयन ट्रायल के पश्चात किया गया है धनबाद टीम के कोच प्रेरित शंकर एव माया कुमारी चौहान एवं मैनेजर संजय रवानी नियुक्त किये गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.