Monday, March 9, 2026
Home Slider चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो फिर बने युनाइटेड के संकटमोचक

चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो फिर बने युनाइटेड के संकटमोचक

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 81वें मिनट में लगाये गए विजयी गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल के मैच में अटलांटा को बुधवार को 3-2 से हराया।

रोनाल्डो आखिरी सीटी बजने के बाद घुटने के बल बैठ गए और आसमान की ओर देखने लगे। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की जुबां पर उन्हीं का नाम था।

चैम्पियंस लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले रोनाल्डो का यह 138वां गोल था। इससे तीन सप्ताह पहले विलारियाल के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में उन्होंने स्टॉपेज टाइम के पांच मिनट के भीतर गोल करके टीम को जीत दिलाई थी। यूनाइटेड अब ग्रुप एफ में पहले स्थान पर है जबकि विलारीयल उससे दो अंक पीछे है ।

सेन के दो गोल से बायर्न ने बेनफिका को हराया

लिस्बन। बायर्न म्युनिख ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में जीत का सिलसिला कायम रखते हुए बेनफिका को 4-0 से हराया लेकिन कोच जूलियन नाजेल्समान यह जीत देखने के लिये मौजूद नहीं थे।

बायर्न ने दो गोल अमान्य होने के बाद 70वें मिनट में खाता खोला। सेन के पहले गोल के बाद बेनफिका का डिफेंस चरममरा गया।

इस जीत के बाद बायर्न ग्रुप ई में बेनफिका से पांच अंक आगे है। उसने 12 गोल किये हैं और एक भी गंवाया नहीं है। तीसरे स्थान पर बार्सीलोना है जो बेनफिका से एक ही अंक पीछे है।

मैच से एक घंटा पहले ही कोच जूलियन ‘ फ्लू समान संक्रमण’ के कारण होटल में ही रह गए। उन्होंने सहायक कोचों को वहीं से निर्देश भेजे।

बायर्न का स्कोर 80वें मिनट में बेनफिका के आत्मघाती गोल से 2-0 हो गया। इसके दो मिनट बाद सेन के पास पर राबर्टो लेवांडोवस्की ने गोल दागा। सेन ने 85वें मिनट में दूसरा गोल किया।

डायनामो कीव को हराकर बार्सीलोना ने अपनी उम्मीदें कायम रखी

गेरार्ड पीक के पहले हाफ में किये गए गोल की मदद से बार्सीलोना ने डायनामो कीव को 1-0 से हराकर न सिर्फ पराजय का सिलसिला तोड़ा बल्कि चैम्पियंस लीग फुटबॉल में नॉकआउट चरण में प्रवेश की उम्मीदें भी कायम रखी।

पीक का चैम्पियंस लीग में यह 16वां गोल था। एक डिफेंडर के तौर पर चैम्पियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल के रीयाल मैड्रिड के राबर्टो कार्लोस के रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी कर ली।

बार्सीलोना को इससे पहले बायर्न म्युनिख और बेनफिका ने तीन तीन गोल से हराया था और टीम 2000 . 01 के बाद पहली बार ग्रुप चरण से बाहर होने की कगार पर थी ।

इस जीत से टीम ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर है जबकि डायनामो उससे दो अंक पीछे है। बेनफिका उससे एक अंक आगे है जिसे बायर्न ने 4-0 से हराया। बायर्न के तीन मैचों में नौ अंक हैं।

बार्सीलोना को चैम्पियंस लीग में लगातार पांच मैचों में जीत के लिये इंतजार करना पड़ा जो 1997 के बाद सबसे लंबा दौर है। डायनामो ने पहले मैच में बेनफिका से ड्रॉ खेला था लेकिन फिर बायर्न ने उसे पांच गोल से हराया।

युवेंटस ने जेनिट को हराया

सेंट पीटर्सबर्ग।  स्थानापन्न खिलाड़ी डेजान कुलुसेवस्की के गोल की मदद से युवेंटस ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग को 1- 0 से हरा दिया।

कुलुसेवस्की ने एकमात्र गोल आखिरी सीटी बजने से चार मिनट पहले किया। युवेंटस ने इससे पहले माल्मो और चेलसी को हराया था।

युवेंटस अब ग्रुप एच में शीर्ष पर है जबकि चेलसी तीन अंक पीछे है जिसने माल्मो को 4-0 से हरराया। जेनिट युवेंटस से छह अंक पीछे है और माल्मो ने अभी खाता नहीं खोला है।

चेल्सी ने माल्मो को हराया

लंदन। चेल्सी ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में माल्मो को 4-0 से हराया लेकिन उसके स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू और टिमो वर्नर मैच में चोटिल हो गए।

लुकाकू के दाहिने टखने में मोच आ गई। उन्होंने खेलना जारी रखने की कोशिश की लेकिन आखिर में मैदान से जाना पड़ा। इसके बाद वर्नर को हााफटाइम से पहले हैमिस्ट्रंग में चोट लग गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights