Friday, March 13, 2026
Home Slider Vinoo Mankad Trophy : quarantine खत्म बिहार टीम ने जमकर बहाया पसीना

Vinoo Mankad Trophy : quarantine खत्म बिहार टीम ने जमकर बहाया पसीना

by Khel Dhaba
0 comment

चंडीगढ़। बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले वीनू मांकड़ बालक अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने गई बिहार टीम के खिलाड़ियों ने रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। सुबह 8.30 बजे से टीम का प्रैक्टिस सेशन शुरू हुआ।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ियों ने फिजिकल फिटनेस, कैच प्रैक्टिस, नेट प्रैक्टिस समेत अन्य चीजों में हाथ आजमाया। हेड कोच प्रमोद कुमार, सहायक कोच राजेश दूबे, ट्रेनर सुमित कुमार और फीजियो सौरभ कुमार की देखरेख में खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की।

टीम का क्वारेंटाइन का पीरियड 25 सितंबर को खत्म हुआ है। 26 और 27 सितंबर को टीम प्रैक्टिस करेगी और मुकाबले 28 सितंबर से शुरू होंगे। बिहार अपना पहला मैच 28 सितंबर को आंध्रप्रदेश के खिलाफ खेलेगा।

क्वारेंटाइन पीरियड के दौरान खिलाड़ियों को जूम एप के जरिए फिजिकल फिटनेस की ट्रेनिंग दी गई थी। इसके अलावा इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुब्रतो बनर्जी ने खिलाड़ियों से ऑनलाइन बातचीत की थी और हौसला बढ़ाया था।

गौरतलब है कि बिहार टीम की कमान पूर्णिया के सरमन निगरोध को सौंपी गई है। इस 22 सदस्यीय टीम में जमुई के कनिष्क कौस्तुभ, दरभंगा के आयुष लखोरिया, गोपालगंज के प्रशांत श्रीवास्तव, रोहतास के तरुण कुमार सिंह, समस्तीपुर के अभिषेक भारद्वाज, सहरसा के अनिकेत कुमार, पटना के बेदांत चौबे, भोजपुर के राहुल कुमार, मधुबनी के हर्ष नंदा, गोपालगंज के साकिब हुसैन, सीवान के हन्नी कुमार सिंह, नालंदा के आदित्य राज, जमुई के काव्या वेद, मुजफ्फरपुर के भारत कुमार, लखीसराय के रवि सिंह, बेगूसराय के आदित्य सोनी, नवादा के रितिक रौशन, सीतामढ़ी के आदित्य भारद्वाज, अरवल के अभिषेक प्रताप सिंह, सारण के अरुणेश कुमार, वैशाली के आदित्य आनंद शामिल हैं। नालंदा के आदित्य राज टीम के उपकप्तान हैं।

बिहार एलीट के ग्रुप ए में है। इस ग्रुप का मैच मोहाली में खेला जायेगा। इस ग्रुप में उत्तरप्रदेश, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओड़िशा है।
बिहार अपना पहला मैच
28 सितंबर को आंध्रप्रदेश
के खिलाफ खेलेगा। 29 सितंबर को बिहार बनाम ओड़िशा
, 1 अक्टूबर को बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
, 2 अक्टूबर को बिहार बनाम दिल्ली
, 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ बनाम बिहार मैच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights