Sunday, May 31, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Archery : दीपिका तीसरे दौर में, राय और जाधव बाहर

Tokyo Olympic Archery : दीपिका तीसरे दौर में, राय और जाधव बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

दीपिका कुमारी ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां टोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा के तीसरे दौर में जगह बनायी लेकिन तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव दूसरे दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहे।

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी दीपिका को भी युमेनोशिमा पार्क पर चल रही हवाओं से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई। उन्होंने महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के पहले दौर में भूटान की कर्मा को 6-0 से हराया लेकिन 24वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी जेनिफर मुसिनो फर्नाडिस से उन्हें कड़ी चुनौती मिली। दीपिका ने यह मैच 6-4 से जीता। दीपिका यह ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इस अनुभवी भारतीय खिलाड़ी अमेरिका की 18 वर्षीय जेनिफर के खिलाफ सात अंक से शुरुआत की। इससे उन्हें पहला सेट 25-26 से गंवाना पड़ा लेकिन अगले दो सेट में उन्होंने ‘परफेक्ट 10’ के तीन स्कोर बनाकर 28-25 और 27-25 से जीत दर्ज करके बढ़त बना दी।

चौथे सेट में दीपिका का दूसरा तीर ‘बुल्स आई’ से काफी दूर चला गया और उन्हें केवल छह अंक मिले। अमेरिकी तीरंदाज इसका फायदा उठाकर 25-24 से मुकाबले को बराबरी ला दिया। दीपिका को पांचवें सेट में जेनिफर की गलतियों का भी फायदा मिला जिसे इस भारतीय ने 26-25 से जीतकर मैच अपने नाम किया।

इससे पहले दीपिका ने भूटान की कर्मा को 0-6 से हराया था। दीपिका ने पहले और दूसरे सेट में समान 8, 9 और 9 अंक बनाकर 26-23 के समान अंतर से जीत दर्ज की।

दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे सेट में एक-एक ‘परफेक्ट 10’ जमाया लेकिन भूटानी तीरंदाज के लगातार गलतियों के कारण दीपिका ने इसमें भी 27-24 से आसान जीत हासिल की।

पुरुष वर्ग में राय और जाधव दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाये। राय को अपने से कम रैंकिंग के इजराइली खिलाड़ी इताय शैनी से ‘शूट ऑफ’ में 5-6 से हार का सामना करना पड़ा जबकि जाधव अमेरिका के विश्व में नंबर एक ब्राडी एलिसन से 0-6 से हार गये।

जाधव ने इससे पहले रूस ओलंपिक समिति के विश्व में नंबर दो गालसन बजारझापोव को 0-6 से करारी शिकस्त दी थी जबकि सेना में उनके सीनियर साथी राय ने यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन के खिलाफ 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज की थी। पुरुष वर्ग में अब अतानु दास पर निगाहें टिकी हैं जो गुरुवार को ताइपै के देंग यु चेंग के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.