Wednesday, March 18, 2026
Home Slider बीसीसीआई ने टेस्ट श्रृंखला में बदलाव का आधिकारिक आग्रह नहीं किया : ईसीबी

बीसीसीआई ने टेस्ट श्रृंखला में बदलाव का आधिकारिक आग्रह नहीं किया : ईसीबी

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के आयोजन के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की शृंखला के कार्यक्रम में बदलाव करने का आधिकारिक आग्रह नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें : यूरो 2020 : पुर्तगाल की कमान रोनाल्डो को

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई चार अगस्त से शुरू होने वाली श्रृंखला को एक सप्ताह पहले खिसकाना चाहता है ताकि आईपीएल के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन किया जा सके।

लेकिन ईसीबी ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस श्रृंखला का आयोजन करेंगे क्योंकि भारतीय बोर्ड ने अभी तक बदलाव के लिये आधिकारिक आग्रह नहीं किया है।

इस भी पढ़ें : कोपा कप Football का सह मेजबान नहीं होगा कोलंबिया

ईसीबी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से कार्यक्रम में संभावित बदलाव के बारे में कहा, हम बीसीसीआई से विभिन्न मसलों पर नियमित तौर पर बातचीत करते रहते हैं विशेषकर जबकि हम कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं लेकिन मैच की तिथियों में बदलाव का कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है और हम पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही पांच मैचों की श्रृंखला का आयोजन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights