Sunday, June 14, 2026
Home Slider विश्वनाथन आनंद के पिता का निधन

विश्वनाथन आनंद के पिता का निधन

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के पिता के विश्वनाथन का बीमारी के बाद यहां गुरूवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने शहर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दक्षिण रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक विश्वनाथन के दो बेटे और एक बेटी हैं।

आनंद की पत्नी अरूणा ने कहा ,‘‘ आनंद का उन्होंने काफी साथ दिया। उन्होंने आनंद की विश्व चैम्पियनशिप में सारी जीत देखी। उन्होंने अपने बेटे को अच्छे संस्कार दिये और आनंद की उपलब्धियों पर उन्हें गर्व था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.