Tuesday, June 16, 2026
Home Slider दुमका स्कूल क्रिकेट लीग में +2 जिला स्कूल के सुमित सिंह का जलवा

दुमका स्कूल क्रिकेट लीग में +2 जिला स्कूल के सुमित सिंह का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

दुमका। दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे जिला स्कूल क्रिकेट लीग T-20 के अंतर्गत बुधवार को खेले गए में +2 जिला स्कूल ने Sci-tech Academy को 95 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।

शहर के जिला ए टीम क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए इस मैच में टॉस Sci-tech Academy ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए +2 जिला स्कूल ने 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाये। हर्ष सिन्हा ने 20,सचिन कुमार मुंडा ने 28, विकास सिंह ने 49, सुमित सिंह ने 44 रन बनाये। अतिरिक्त से 20 रन बने।

Sci-tech Academy की ओर जैद इमाम ने 40 रन देकर 2, पल्लव कुमार ने 17 रन देकर 2, अभिषेक कुमार ने 17 रन देकर 1,प्रखर मिश्रा ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में Sci-tech Academy की टीम 14.4 ओवर में 71 रन पर ऑल आउट हो गई। अमन चौधरी ने 14,पल्लव कुमार ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त से 21 रन बने।

प्रियांशु गुप्ता ने 27 रन देकर 2, सुमित कुमार ने 14 रन देकर 1,निखिल कुमार चौहान ने 13 रन देकर 1, सुमित सिंह ने 3 रन देकर 3 और अभिषेक गुप्ता ने 0 रन देकर दो विकेट चटकाये।

इस मैच के हीरो सुमित सिंह रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.