Tuesday, June 16, 2026
Home Slider वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : ऑस्ट्रेलिया का अफ्रीका दौरा रद्द, न्यूजीलैंड फाइनल में, इंग्लैंड को नुकसान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : ऑस्ट्रेलिया का अफ्रीका दौरा रद्द, न्यूजीलैंड फाइनल में, इंग्लैंड को नुकसान

by Khel Dhaba
0 comment

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच इसी महीने खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका न जाने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले की वजह से सीधा फायदा न्यूजीलैंड की टीम को हुआ है और वो टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

न्यूजीलैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 420 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत अंक 70 फीसदी है. न्यूजीलैंड को अब 18 जून को होने वाले फाइनल से पहले कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलनी है।

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया 332 अंक और 69.2% के जीत प्रतिशत अंक के साथ तीसरे नंबर पर है और साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित होते ही अब वो भी कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगी, हालांकि वो अब भी रेस में है।

 टीम इंडिया 71.7 फीसदी जीत प्रतिशत अंक के साथ पहले नंबर पर है लेकिन अभी उसे इंग्लैंड से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का नतीजे से तय होगा कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेगी या नहीं।

न्यूजीलैंड ने तो फाइनल में जगह बना ली है लेकिन, दूसरी टीम के लिए अभी तीन दावेदार रेस में हैं। मतलब फाइनल में पहुंचने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।

फाइनल में पहुंचने का समीकरण

►भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज अगर ड्रॉ होती है तो ऑस्ट्रेलिया टेस्ट चैंपियन के फाइनल में पहुंच जाएगा।
 ►भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में इंग्लैंड से सीरीज में दो मैच तो जीतने ही होंगे।
 ►अगर भारत 2-1 से भी टेस्ट सीरीज जीतता है तो भी वो फाइनल में पहुंच जाएगा।
►अगर इंग्लैंड 1-0, 2-0 या 2-1 से सीरीज जीत हासिल करता है तो ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है।
► इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0, 3-1, या 4-0 से जीतना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.