Tuesday, June 9, 2026
Home Slider जिदान के बिना रियाल मैड्रिड की बड़ी जीत

जिदान के बिना रियाल मैड्रिड की बड़ी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सिलोना। एडेन हेजार्ड के शानदार प्रदर्शन और करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने कोच जिनेदिन जिदान की अनुपस्थिति में एल्विस पर 4-1 की बड़ी जीत दर्ज करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।

रियाल मैड्रिड की तरफ से कासेमीरो ने 15वें मिनट में पहला गोल किया जिसके बाद बेंजेमा ने 41वें मिनट में हेजार्ड के खूबसूरत पास को गोल में बदला। बेल्जियम के फारवर्ड हेजार्ड ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में इस सत्र का अपना तीसरा गोल किया।

जोसेलु मातो ने एल्विस की तरफ से 59वें मिनट में पहला गोल किया लेकिन बेंजेमा 70वें मिनट में अपना दूसरा गोल करने में सफल रहे।

इस जीत से रीयाल ने शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड से अंतर कम कर दिया है। रीयाल के 19 मैचों में 40 जबकि एटलेटिको के 17 मैचों में 44 अंक हैं।

एक अन्य मैच में यूसुफ एन नेसरी की हैट्रिक की मदद से सेविला ने कैडिज को 3-0 से हराया। इससे सेविला की टीम बार्सिलोना को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। रीयाल बेटिस और सोसिडाड के बीच खेला गया एक अन्य मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.