Thursday, June 11, 2026
Home Slider प्रजनेश गुणेस्वरन अटलांटिक टेनिस के फाइनल में

प्रजनेश गुणेस्वरन अटलांटिक टेनिस के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

कैरी। भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेस्वरन एटीपी चैलेंजर इवेंट, एटलांटिक टायर चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में America के डेनिस कुडला से भिडेंगे।

गुणेस्वरन को सेमीफाइनल में डेनमार्क के मिखाइल टोरपेगार्ड के खिलाफ वॉकओवर मिला जिसके कारण वह फाइनल में पहुंचे।

इसके पहले, प्रजनेश ब्राजील के थॉमस बेलुस्सी को 3-6, 7-5, 7-6(5) हरा कर सेमीफाइनल में आए थे। दूसरे राउंड में उन्होंने America का जैक सॉक को मात दी थी।

इस टूर्नामेंट में भारत के रामकुमार रामनाथन ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन एकल मुकाबले में रूस के तेयमुराज गाबाश्वीलि से हार कर बाहर हो गए थे। वहीं युगल मुकाबले में वह आंद्रे गोरानसन के साथ उतरे थे जहां हंटर रीसे और सेम वेरबीक की जोड़ी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.