Monday, June 15, 2026
Home Slider नवनियुक्त पश्चिमी सिंहभूम डीएसओ से मिले जेएसकेए पदाधिकारी

नवनियुक्त पश्चिमी सिंहभूम डीएसओ से मिले जेएसकेए पदाधिकारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड स्टेट कराटे डू ऐसोसिएशन (जेएसकेए) के महासचिव एल.नागेश्वर राव ने नवनियुक्त पश्चिमी सिंहभूम के जिला खेल पदाधिकारी सुश्री रूपा रानी तिकी से मुलाकात की और सभी सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस क्रम में उन्हें जानकारी दी गई कि झारखंड की एकमात्र कराटे संस्था है, जो कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। जेएसकेए झारखंड के सभी जिलों में काफी वर्षों से कराटे का प्रशिक्षण दे रही है। जेएसकेए के अन्तर्गत जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के बच्चे बहुत सारे पदक जीत कर झारखंड का नाम रौशन किया है। विजेता बच्चों को झारखंड सरकार की ओर से स्कॉलरशिप भी दी गयी है। इसके अलावा अन्य खेलों के साथ-साथ कराटे के विकास पर डीएसओ के साथ चर्चा की। नवनियुक्त डीएसओ सुश्री तिर्की से मुलाकात करने वालों में श्री राव के साथ अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हरिन्दर कुमार सिंह,गौस खान, निरज कुमार, सुनील करुवा, कस्तूरबा विद्यालय प्रशिक्षिक मानकी हेम्ब्रम एवं सुश्री सोमारी हेम्ब्रम, सुशमिता महतो, लेखा दमाई भी उपस्थित थी। डीएसओ सुश्री तिर्की से नोवामुंडी, गुआ, जामदा, किरिबुरु, जगन्नथपुर, झिंकपानी, चाईबासा, चक्रधरपुर आदि जगहो पर कराटे के विकास के लिए भी से चर्चा की गई। सुश्री तिर्की ने आश्वासन दिया कि सरकारी दिशा- निर्देश के अनुरूप ही-हर खेलो के साथ- साथ कराटे को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.