Friday, June 12, 2026
Home Slider कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी मिली

कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी मिली

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। दिल का दौरा पड़ने पर दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इस 61 वर्षीय पूर्व आलराउंडर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। अब वह स्वस्थ हैं।

अस्पताल ने बयान में कहा, कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गयी। वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं। वह डा. अतुल माथुर से लगातार परामर्श लेते रहेंगे।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद कपिल की स्थिति की जांच की गयी और अस्पताल के हृदय रोग विभाग के निदेशक डा. माथुर ने उनकीआपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की।

कपिल देव के पूर्व साथी चेतन शर्मा ने कपिल और डा. माथुर की तसर के साथ ट्वीट किया, ‘‘डा. अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की। वह अब स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गयी है। यह तसवीर अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय की है।

सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने 1983 विश्व विजेता महान आल राउंडर के शीर्ष स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.