Friday, June 12, 2026
Home Slider ईपीएल : मैनचेस्टर सिटी की 2014 के बाद सबसे खराब शुरुआत, यूनाईटेड ने भी खेला ड्रॉ

ईपीएल : मैनचेस्टर सिटी की 2014 के बाद सबसे खराब शुरुआत, यूनाईटेड ने भी खेला ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। मैनचेस्टर सिटी ने वेस्ट हैम के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला जिससे उसके पांच मैचों के बाद आठ अंक हैं और यह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में 2014 के बाद उसकी सबसे खराब शुरुआत है।

मैनचेस्टर सिटी ही नहीं मैनचेस्टर यूनाईटेड की स्थिति भी खराब है। उसने एक अन्य मैच चेल्सी के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। यूनाईटेड के अभी केवल सात अंक हैं।

एक गोल से पिछड़ने के बाद बेतहरीन वापसी करते हुए मौजूदा चैंपियन लिवरपूल ने यहां एनफिल्ड स्टेडियम में खेले इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में शेफील्ड यूनाइटेड को 2-1 से हरा दिया।

शेफील्ड ने मैच के 13वें मिनट में ही सेंडर बेर्जे के गोल की मदद से अपना खाता खोल लिया। बेर्जे ने यह गोल पेनाल्टी पर दागा। लिवरपूल की टीम ने हालांकि इसके बाद अच्छी वापसी की।

मेजबान लिवरपूल ने 41वें मिनट में रोबर्टे फिर्मिनो के गोल की मदद से स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। लिवरपूल ने दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ देर बाद एक और गोल करके मैच में 2-1 की बढ़त बना ली।

लिवरपूल टीम के लिए यह गोल डियोगो जोटा ने 64वें मिनट में दागा। मेजबान टीम ने अंत तक इस स्कोर को कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। लिवरपूल की टीम एनफिल्ड स्टेडियम में पिछले 29 लीग मैचों में यह 28वीं जीत है। वहीं, शेफील्ड युनाइटेड को पिछले छह मैचों से एक भी अंक नहीं मिला है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.