Wednesday, June 10, 2026
Home Slider बाउचार्ड प्राग ओपन टेनिस के दूसरे दौर में

बाउचार्ड प्राग ओपन टेनिस के दूसरे दौर में

by Khel Dhaba
0 comment

प्राग। वाइल्ड कार्ड के साथ प्राग ओपन में आने वाली कनाडा की इयुजेनी बाउचार्ड ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वल्र्ड नंबर-330 बाउचार्ड ने रूस की वेरोनिका कुदेरमेटोवा को सोमवार को खेले गए मैच में 6-0, 6-3 से मात दी। यह मैच 76 मिनट तक चला।
डब्ल्यूटीए वेबसाइट ने पूर्व वल्र्ड नंबर-5 के हवाले से लिखा है, मुझे लगता है कि हर मैच में पहला सेट मुश्किल होता है। यह आसान नहीं होता। हर मैच में संघर्ष करने के लिए मुझे अपने आप पर गर्व है।
यह अधिकतर मेरे पक्ष में होता है। मैं हर अंक पर बनी रही और ज्यादा गलतियां नहीं कीं। मैंने आक्रामक खेल खेला, जिसकी मैं कोशिश कर रही थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.