रांची। शुक्रवार को कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक ऑनलाइन हुई। इस बैठक में सभी जिला संघों के अध्यक्ष व सचिव समेत राज्य संघ के सभी पदाधिकारी ऑनलाइन थे।
मीटिंग में इस विकट परिस्थिति में किस प्रकार आगे झारखंड में कबड्डी खेल का विकास करने पर चर्चा की गई। मीटिंग की शुरुआत कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के संबोधन से हुआ। लॉकडाउन हटने के बाद जब खिलाड़ी मैदान पर लौटेंगे तो किन-किन बातों पर ध्यान देना होगा इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
आज की ऑनलाइन मीटिंग में रांची जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह प्रस्ताव रखा कि रांची जिला में सीनियर पुरुष एवं महिला गोल्ड कप कराने का फरवरी 2021 में जिम्मेवारी उठा है। सीनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता पाकुड़ जिला कबड्डी संघ ब्रह्म ऋषि को दिया गया है। जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, देवघर/धनबाद जिला कबड्डी संघ को दिया गया है।
सब जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता दुमका/गिरीडीह जिला कबड्डी संघ को दिया गया है। झारखंड सब जूनियर टीम का 1 महीने का प्रशिक्षण शिविर टाटा स्टील के माध्यम से जमशेदपुर में लगेगा। विकेश मेमोरियल आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता इस वर्ष भी देवघर में आयोजित की जाएगी। यह बात की जानकारी महासचिव कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड विपिन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 36वीं नेशनल गेम के लिए महिला कबड्डी टीम का तीन महीने का कैंप लगाया जाएगा।
पहला कैंप बोकारो, दूसरा कैंप जामताड़ा या दुमका, तीसरा फाइनल कैंप गोवा या हरियाणा में आयोजित होगा। यह सहमति से निर्णय लिया गया। सीनियर नेशनल या जूनियर नेशनल रांची जिला कबड्डी संघ की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि जरूरत पड़ने पर एक कैंप का खर्चा भोजन और आवास का रांची जिला कबड्डी संघ उठा सकता है। इसकी जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संयुक्त सचिव श्री प्रवीण कुमार सिंह ने दी
1