रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देशभर में हुए लॉकडाउन में भी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड अपने दायित्वों का पूरा निर्वहन कर रहा है। एसोसिएशन द्वारा अपने टेक्निकल ऑफिसियल और प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। तीसरे दिन शनिवार को आनंद कुमार यादव (असिस्टेंट कोच तमिल थलाईवाज प्रो कबड्डी 2017) के द्वारा महत्वपूर्ण एवं बारीकियो से कबड्डी ऑफिशियल/ कोच को जानकारी दी गई।


कबड्डी तकनीकी ऑफिशियल को बताया कि मैच के दौरान अंपायर और रेफरी अपने तकनीकी का उपयोग कुशल एवं उच्च कोटि का प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे वही वहीं प्रशिक्षक भी उपयोग कर सकते हैं। आज के कार्यक्रम है भारत के अन्य राज्यों के और झारखंड प्रदेश के कई जिलों के कबड्डी ऑफिसियल ने भाग लिया। इस बात की जानकारी बिपिन कुमार सिंह (महासचिव, कबड्डी एशोसिएश ऑफ झारखंड ने दी। उन्होंने बताया की कल ठीक 3 बजे हसन कुमार (अर्जुन पुरस्कार विजेजा) तकनीकी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षक से रूबरू होंगे।