79
अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही 22वीं जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में डीसीसी ने सेंट्रल स्कूल को 177 रनों से पराजित किया।
डीसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शहाब अली के नाबाद 112 रनों व मुकेश के नाबाद 76 रनों की मदद से 30 ओवर में 272 रन बनाये। जवाब में सेंट्रल स्कूल की टीम 30 ओवर में 94 रन ही बना सकी। मैच के अंपायर रंजन कुमार और अभय कुमार थे। स्कोरर की भूमिका में रामाशंकर थे।