Sunday, June 14, 2026
Home Slider रोहित शर्मा ने तोड़ा जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने तोड़ा जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। रोहित शर्मा के लिए साल 2019 काफी अच्छा बीता और उन्होंने जमकर रन बनाए। ओपनर के तौर पर वो इस साल काफी सफल रहे और उनकी सफलता इस बात से साबित होती है कि उन्होंने एक साल में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक वनडे में 8 रन बनाते ही उन्होंने बतौर ओपनर एक नया इतिहास रच दिया।
बतौर ओपनर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम पर था। पर अब रोहित शर्मा (बतौर ओपनर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में) उनसे आगे निकल गए हैं और उन्होंने जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है। सनथ जयसूर्या ने साल 1997 में ओपनर के तौर पर 2387 रन बनाए थे। ओपनर के तौर पर पिछले 22 साल से जयसूर्या का रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया था। पर अब रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पारी में 8 रन बनाते ही उनसे आगे निकल गए। हालांकि इस मामले में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं।

बतौर ओपनर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप तीन ओपनर बल्लेबाज-

रोहित शर्मा- 2442 रन (2019)
सनथ जयसूर्या- 2387 रन (1997)
वीरेंद्र सहवाग- 2355 रन (2008)
वैसे एक साल में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम पर है। उन्होंने साल 2017 में कुल 21 अर्धशतक लगाए थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.