Friday, June 19, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड सबजूनियर खो-खो में बोकारो व डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र रांची चैंपियन, रांची बालक वर्ग में उपविजेता

झारखंड सबजूनियर खो-खो में बोकारो व डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र रांची चैंपियन, रांची बालक वर्ग में उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। 15 वीं झारखंड राज्य-स्तरीय सबजूनियर खो-खो प्रतियोगिता में रांची जिले की बालक टीम उपविजेता बनी। एक कड़े संघर्ष पूर्ण मैच रांची की टीम को बोकारो ने 07-05 अंकों से पराजित कर विजेता बना। रांची की ओर से कप्तान विक्की लोहरा, शिवा कुमार, आशुतोष कुमार महली, शिवा कच्छप, एवं शनि कुमार ने शानदार प्रदर्शन किए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कोडरमा के उप विकास आयुक्त श्री आलोक त्रिवेदी ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। रजत पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं टीम प्रबंधक को रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा, अध्यक्ष अनुराधा बसु , विवेक कुमार, अनुज कुमार, पिंकी कुमारी, कुश साहु, भवानी शंकर महतो, अखिलेशवर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल, अशोक कुमार पांडा,तपन राउत, हरीश कुमार ने बधाई दी है। बालिका वर्ग में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र रांची की टीम को हजारीबाग ने 14 -09 अंकों से पराजित कर विजेता बनी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.