Saturday, June 13, 2026
Home बिहारफुटबॉल अनुआनंद फुटबॉल लीग का मैच रद्द

अनुआनंद फुटबॉल लीग का मैच रद्द

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। दोपहर में हुई तेज बारिश के कारण गांधी मैदान के फुटबॉल ग्राउंड पर हुए जलजमाव के चलते अनुआनंद पटना सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का मैच रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने दी।
कार्यक्रम के अनुसार आज एकमात्र मैच सिटी एथलेटिक क्लब और स्टार स्पोर्टिंग एफसी के बीच होना था। स्मरण हो कि इस लीग में अबतक सिटी एथलेटिक क्लब की टीम एक भी मैच नहीं खेल सकी है।
कार्यक्रमानुसार कल 17 व 18 सितंबर के मैच इस प्रकार निर्धारित हैं-
17 सितंबर : राज मिल्क बनाम मुसल्लहपुर एफसी (दो बजे से)
जीएसी बनाम सिटी एथलेटिक क्लब (साढ़े तीन बजे से)
18 सितंबर
दो बजे से : मगध सॉकर एफसी बनाम स्टार स्पोर्टिंग एफसी
इलेवन स्टार मोकामा बनाम पटना एकेडमी 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.