Wednesday, June 10, 2026
Home Latest एशेज सीरीज : फ्राइड चिकन और चाकलेट के दम पर स्टोक्स ने खेली शानदार पारी

एशेज सीरीज : फ्राइड चिकन और चाकलेट के दम पर स्टोक्स ने खेली शानदार पारी

by Khel Dhaba
0 comment

लीड्स। बेन स्टोक्स ने तीसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए नाबाद शतक जड़ कर इंग्लैंड को रविवार को एक विकेट से यादगार जीत दिलाई लेकिन संभवत: अपनी खुराक का खुलासा करके टीम के डाइटीशियन की परेशानी बढ़ा दी।

जीत के बाद बायें हाथ के इस बल्लेबाज से जब यह पूछा गया कि उन्होंने रात को क्या किया तो उन्होंने कहा, मेरी पत्नी और बच्चे आए और वे 10 बजे मेरे पास पहुंचे। मेरी पत्नी पास्ता खा रही थी।

उन्होंने कहा, कल रात मुझे लगता है कि मैं काफी नेंडोस (फ्राइड चिकन) और दो (चाकलेट) यार्की बिस्किट और किशमिश खाए। सुबह दो काफी पी।

अपनी पारी के संदर्भ में इंग्लैंड के उप कप्तान ने कहा, हमें पता था कि अगर हम यह मैच हार गए तो एशेज हाथ से निकल जाएगी। जब 11वें नंबर का बल्लेबाज उतरा तो हमें 70 रन (असल में 73) और बनाने थे। मुझे पता था कि मैच की स्थिति के अनुसार मुझे क्या करना है। मैं बस उस समय नर्वस हुआ या डरा जब हमें 10 से कम रन बनाने थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.