Sunday, May 31, 2026
Home आलेख इस क्रिकेटर ने पहले 39 गेंदों में जड़ा शतक, फिर चटकाये 8 विकेट

इस क्रिकेटर ने पहले 39 गेंदों में जड़ा शतक, फिर चटकाये 8 विकेट

by Khel Dhaba
0 comment

क्रिकेट में रोज नये कीर्तिमान बनते हैं और टूटते रहते हैं। रोज कोई न कोई खिलाड़ी अपना जलवा बिखरता रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ 23 अगस्त यानी शुक्रवार को। एक बल्लेबाज के कृष्णप्पा गौतम ने कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में धमाका कर दिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के मुकाबले के दौरान कृष्णप्पा गौतम ने बल्ले और गेंद से कोहराम मचा दिया।

बेल्लारी टस्कर्स के लिए खेलते हुए शिवमोगा लायंस के खिलाफ उन्होंने 56 गेंदों पर 13 छक्के व 7 चौके की मदद से नाबाद 134 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस पारी में गौतम का स्ट्राइक रेट 200 के उपर रहा।


बल्ले से कमाल दिखाने के बाद उन्होंने गेंदबाजी में इससे भी बड़ा कमाल किया। इस मैच में गौतम ने 4 ओवर में 15 रन देकर 8 विकेट भी लिये। कर्नाटक प्रीमियर लीग में ये किसी भी गेंदबाज की तरफ से किया गया सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा।
बता दें, उनके इस प्रदर्शन के दमपर बेल्लारी टस्कर्स ने 70 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की। कृष्णप्पा गौतम आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम में खेल चुके है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.