Monday, May 25, 2026
Home Slider कोहली उड़ाया बोतल का कैप, शास्त्री ने की विराट के लिए कमेंट्री

कोहली उड़ाया बोतल का कैप, शास्त्री ने की विराट के लिए कमेंट्री

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया पर बोटल कैप चैलेंज चल रहा है। इस चैलेंज में कई नामी-गिरामी स्टार यानी बॉलीवुड के स्टार, क्रिकेटर्स, टीवी स्टार ने इस चैलेंज में अपना हाथ आजमाया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

विराट कोहली ने इस बोटल कैप चैलेंज को बड़े ही मजेदार ढंग से पूरा किया है। कोहली अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो बोटल की कैप को बल्ले से उड़ाते हैं।

इस वीडियो में कोच रवि शास्त्री की कमेंट्री भी सुनाई दे रही है। बैकग्राउंड में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री की पुरानी कमेंट्री चल रही थी। विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। विराट कोहली फिलहाल टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights