Monday, May 25, 2026
Home Uncategorized Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलियाई चुनौती है तैयार

Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलियाई चुनौती है तैयार

चार मैचों की सीरीज 26 मई से होगी शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पर्थ, 25 मई। आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही चार मैचों की सीरीज के जरिये भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच नेशंस कप की मजबूत तैयारी करने का प्रयास करेगी। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम का लक्ष्य 15 से 21 जून तक आकलैंड में होने वाले नेशंस कप से पहले लय हासिल करने का होगा।

 

भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत अर्जेंटीना में सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराईथी। पहले दो मैच हारने के बाद भारत ने दो मैच जीतकर वापसी की थी। भारतीय टीम ने बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर शिविर में काफी अभ्यास किया जिससे खिलाड़ियों को ढांचागत खेल, अपने कौशल को निखारने, पेनाल्टी कॉर्नर में विविधता आजमाने और मैच फिटनेस हासिल करने में मदद मिली।

 

भारतीय कप्तान सलीमा ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर खेलना आसान नहीं है। हमें तैयारी के लिए इस तरह के मैच खेलने होंगे और हर मैच काफी अहम होगा। हम नेशंस कप में आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहते हैं।

 

एफआईएच रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारतीय टीम में सोनम, हीना बानो और लालथांटजुआंगी जैसे युवाओं को मौका दिया गया है।

कार्यक्रम इस प्रकार है

पहला मैच : 26 मई ( शाम पांच बजे से )
दूसरा मैच : 27 मई (शाम पांच बजे से )
तीसरा मैच : 29 मई ( सुबह 11 बजे से )
चौथा मैच : 30 मई ( सुबह 11 बजे से )

भारतीय टीम

गोलकीपर : सविता, बिछू देवी खारीबम। डिफेंडर : निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू, लालथांटलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास। मिडफील्डर : सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम। फॉरवर्ड : नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नु, इशिका, हीना बानो, रूतुजा पिसल ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights