Saturday, May 30, 2026
Home बिहारफुटबॉल मुंगेर जिला अंडर-14 फुटबॉल लीग 10 जून से

मुंगेर जिला अंडर-14 फुटबॉल लीग 10 जून से

10 जून को सीनियर रेफरी का कूपर टेस्ट भी होगा

by Khel Dhaba
0 comment

मुंगेर, 30 मई। मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के कार्यालय पोलो मैदान में जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार अरुण की अध्यक्षता में बैठक की गई, जिसमें क्लब के सचिव, रेफरी और पदाधिकारी उपस्थित हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि जिला में जूनियर अंडर-14 फुटबॉल लीग 10 जून से प्रारंभ की जायेगी। इसके मैच के सफल संचालन में नए रेफरी को मौका दिया जाएगा। साथ में महिला रेफरी भी पार्टिसिपेट करेंगी।

सर्वसम्मति से यह भी पारित किया गया कि मुंगेर जिला अंतर्गत किसी भी रजिस्टर टूर्नामेंट में जिला से रजिस्ट्रेशन होने पर जिला की रजिस्टर टीम एवं उसी क्लब के रजिस्टर खिलाड़ी को खेलने का मौका दिया जाएगा और जिस क्लब को मौका नहीं मिलता है उस क्लब के खिलाड़ी अपने क्लब के सचिव से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाने पर मौका मिल सकता है। अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के अलावा किसी भी टूर्नामेंट में खेलने से पहले जिला को बिहार के द्वारा उस टूर्नामेंट का रजिस्ट्रेशन पत्र देना अनिवार्य होगा। अनुशासित क्लब रजिस्टर खिलाड़ी के लिए जिला फुटबाल संघ बहुत जल्द स्कॉलरशिप की भी सुविधा प्रदान करेगी। आगामी 10 जून को मुंगेर जिला के सीनियर रेफरी का भी कुपर टेस्ट रखा गया है सभी रेफरी को कुपर टेस्ट देना अनिवार्य होगा।

इसके लिए बिहार के अनुभवी रेफरी जितेंद्र कुमार जॉनी, सत्येंद्र कुमार को रखा गया है। इस कुपर टेस्ट को लेने के लिए, बहुत जल्द मुंगेर में रेफरी का पैनल खिलाड़ी का पैनल उम्र वाइज उनके योग्यता के आधार पर बनाया जाएगा।

राज्य के फुटबॉल को बढ़ाने के लिए एक संचालित समिति बनाई गई जिसमें मुंगेर जिला फुटबाल संघ के सचिव भवेश कुमार उर्फ बंटी को शामिल किया गया जो मुंगेर के लिए काफी गर्व का विषय है।

जिला फुटबाल संघ के कार्यालय में ध्वनिगत से भवेश कुमार को बधाई एवं शुभकामना दी गई। आज की बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष फकीरा यादव, पूर्वेंदु नारायण मोहम्मद फहीम, उमाशंकर कुमार, अनिल कुमार सिंह, राहुल कुमार अजय कुमार उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights