Friday, May 29, 2026
Home Latest महिला हॉकी : तीसरा मैच जीत भारत ने ली सीरीज में बढ़त

महिला हॉकी : तीसरा मैच जीत भारत ने ली सीरीज में बढ़त

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चार मैचों की शृखंला के तीसरे में जीत हासिल कर भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। पर्थ में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से पराजित किया।

चार मैचों की शृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया था जबकि दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से पराजित किया। यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। चौथा मैच शनिवार यानी 30 मई को पर्थ में ही खेला जायेगा।

पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा और अनुशासित रक्षात्मक खेल देखने को मिला, जिसके चलते कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। भारत ने आखिरकार मध्यांतर के बाद सोनम (36वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल की। टीम ने क्वार्टर में भी अपनी लय बनाए रखी और लालरेम्सियामी (49वें मिनट) ने दूसरा गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

दो गोल की बढ़त लेने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने संगठित रक्षात्मक रणनीति अपनाई और ऑस्ट्रेलिया को किसी भी प्रकार की वापसी का मौका नहीं दिया। इस श्रृंखला का चौथा और अंतिम मैच शनिवार को इसी स्थान पर खेला जाएगा।

भारत ने इससे पहले शृंखला के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-2 की हार झेली थी, लेकिन दूसरे मैच में जोरदार वापसी करते हुए पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थीं। इस दौरे में भारतीय टीम ने विशेष रूप से रक्षा और मध्य पंक्ति में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरा आगामी महिला नेशंस कप (15 से 21 जून, ऑकलैंड) की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। इसके साथ ही यह दौरा अगस्त में 15 से 30 तारीख तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप से पहले भी अहम अभ्यास साबित हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights