Thursday, May 28, 2026
Home Uncategorized एशियन गेम्स ट्रायल के लिए झारखंड से रवाना हुए तीन पहलवान

एशियन गेम्स ट्रायल के लिए झारखंड से रवाना हुए तीन पहलवान

दिल्ली और लखनऊ में होगा सेलेक्शन ट्रायल

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 28 मई। झारखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य के तीन प्रतिभाशाली पहलवान एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कुश्ती टीम में जगह बनाने के उद्देश्य से चयन ट्रायल में हिस्सा लेने आज रांची से रवाना हुए। यह पहला मौका है जब झारखंड से एक साथ तीन पहलवान सीनियर स्तर के एशियन गेम्स ट्रायल के लिए क्वालीफाई हुए हैं।

ट्रायल के लिए रवाना हुए पहलवानों में रिया कुमारी (53 किलो सीओई), अमित गोप (77 किलो) और अभिषेक कुमार (60 किलो) शामिल हैं। तीनों पहलवान दिल्ली और लखनऊ में आयोजित होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेंगे। सफल होने पर यह पहलवान एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

झारखंड कुश्ती संघ ने जताई खुशी

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने राज्य के तीन खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है।हमारे तीनों खिलाड़ियों रिया,अमित और अभिषेक ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

यह उपलब्धि खेल विभाग, झारखंड सरकार, साझा एवं जेएसएसपीएस के संयुक्त प्रयासों का फल है। रिया, अमित और अभिषेक राज्य के हजारों युवा पहलवानों के लिए प्रेरणा हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

राज्य में खुशी की लहर

तीनों पहलवानों के चयन से पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और युवा पहलवानों ने सोशल मीडिया पर इन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में होगा। अगर झारखंड के ये तीनों पहलवान भारतीय टीम में जगह बना लेते हैं तो यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

झारखण्ड के पहलवानों को रवाना होने से पूर्व खेल सचिव मुकेश कुमार झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भाप्रसे), खेल निदेशक छवि रंजन, उप निदेशक साझा राजेश कुमार, अभिभावक श्री के रवि कुमार (भाप्रसे), मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार एवं झारखंड कार्यकारिणी के अरविन्द सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, विजय प्रताप सनातन, सुरजीत झा, सुश्री नमिता कुमारी, प्रकाश सिंह, महादेव उरांव, अजीत भगत तथा सभी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार तथा खेल विभाग द्वारा टीम के सभी सदस्यों को जीत की शुभकामनाएं दी गईं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights