Thursday, May 28, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स इंडियन पैरा एथलेटिक्स में शैलेश और हिमांशु का जलवा

इंडियन पैरा एथलेटिक्स में शैलेश और हिमांशु का जलवा

दोनों एथलीट पैरा एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 मई। बिहार के पैरा एथलीट्स ने 26 से 28 मई तक बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में हुई 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत कुल 4 मेडल जीते।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार और राज्य का नाम रोशन करने वाला रहा जो हम सब के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है।

शैलेश कुमार ने टी42/63 कैटेगरी के तहत हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, जबकि हिमांशु यादव ने एफ63 कैटेगरी के तहत शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता है। अर्चना कुमारी ने शॉट पुट में सिल्वर मेडल और एफ54 कैटेगरी के तहत डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बिहार को गौरवान्वित किया है।

शैलेश कुमार और हिमांशु यादव पारा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। इन एथलीट्स की शानदार उपलब्धियों ने बिहार में पैरा स्पोर्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता और क्षमता को दिखाया है। यह उपलब्धि राज्य के सभी खिलाड़ियों के लिए काफी उत्साहवर्धक है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights