Sunday, April 19, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स एएफआई की रिपोर्ट में बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा

एएफआई की रिपोर्ट में बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा

8 एथलीटों द्वारा बनाये गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड का जिक्र

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 अप्रैल। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की दो दिवसीय वार्षिक आम बैठक (एजीएम) नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तुत वार्षिक रिपोर्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स को मंजूरी दी गई। इस रिपोर्ट में बिहार के खिलाड़ियों का विशेष रूप से जिक्र किया गया है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने बताया कि एएफआई की रिपोर्ट में बिहार के कुल 8 एथलीटों (7 लड़के और 1 लड़की) द्वारा विभिन्न आयु वर्गों में बनाये गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड रिपोर्ट में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है और एथलेटिक्स में बिहार के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

अंडर-16 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन

इस वर्ग में बिहार के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किए। 60 मीटर दौड़ में दिव्यांश कुमार राज, 80 मीटर हर्डल्स और लंबी कूद में रोहितराज, भाला फेंक में विरेंद्र यादव, पेंटाथलॉन में इमरान आलम तथा हेक्साथॉलन में पीयूष राज ने रिकॉर्ड कायम किए।

अंडर-16 बालिका वर्ग में अलका सिंह का कमाल

बालिका वर्ग में अलका सिंह ने शॉटपुट स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर बिहार को गौरवान्वित किया।

अंडर-14 में भी दिखा जलवा

अंडर-14 वर्ग में रोहितराज ने ट्रायथलॉन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

एएफआई की रिपोर्ट में बिहार के खिलाड़ियों का जिक्र होना इस बात का प्रमाण है कि राज्य में एथलेटिक्स तेजी से आगे बढ़ रहा है और युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

अंत में, इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों और उनके कोचों को बधाई दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights