Saturday, April 25, 2026
Home IPL IPL 2026 : केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ जड़ा पहला शतक, बनाये ये रिकॉर्ड्स

IPL 2026 : केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ जड़ा पहला शतक, बनाये ये रिकॉर्ड्स

47 गेंदों में जड़ा शतक, खेली नाबाद 152 रन की पारी

by Khel Dhaba
0 comment

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पंजाब) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। केएल राहुल का यह आईपीएल कैरियर का छठा शतक रहा जिसे उन्होंने 47 गेंदों में पूरा किया। अपने शतकीय पारी के दौरान केएल राहुल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। केएल राहुल ने नाबाद 152 रन की पारी खेली। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

महेंद्र सिंह धौनी को पछाड़ा

केएल राहुल ने अपनी पारी का 13वां रन बनाते ही खास उपलब्धि हासिल की। वह अब आईपीएल इतिहास में छठे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने इस मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (5,439) को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली (8,989) पहले, रोहित शर्मा (7,183) दूसरे, शिखर धवन (6,769) तीसरे, डेविड वार्नर (6,565) चौथे और सुरेश रैना (5,528) 5वें नंबर पर हैं।

शतक

केएल राहुल तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लागने वाले बल्लेबाजों में केएल राहुल तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने गेल की बराबरी की है।
वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के भी 6 शतक थे। अब आईपीएल में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ जोस बटलर (7) और विराट कोहली (8) के हैं। राहुल ने संजू सैमसन को पीछे छोड़ा है। सैमसन के आईपीएल में 5 शतक हैं। शुभमन गिल, शेन वॉटसन और डेविड वार्नर के 4-4 शतक हैं।

विकेटकीपर के रूप में शतक

केएल राहुल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। केएल राहुल ने आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर 3 शतक लगाए हैं। वह आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इस खिलाड़ी ने क्विंटन डिकॉक और सैमसन की बराबरी की है। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी विकेटकीपर के तौर पर 3-3 शतक लगाए हैं। राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए 2 और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए 2 शतक लगाए हैं।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights