Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडकबड्डी झारखंड राज्य महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

झारखंड राज्य महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

बोकारो, हजारीबाग ने जीत हासिल की

by Khel Dhaba
0 comment

जामताड़ा, 20 जनवरी। 18वीं झारखंड राज्य महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2025–26 का दो दिवसीय आयोजन 20 जनवरी 2026 को जामताड़ा में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम खेल कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं सचिव राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन बिपिन कुमार सिंह, जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष मीरा मिश्रा एवं सचिव रोहित कुमार उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देवघर विभाग के विभाग शारीरिक प्रमुख अनिमेष मधुकर जी रहे। वहीं अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 20 के वार्ड पार्षद पुल्लू यादव, चितरंजन रेल नगरी में सेवा दे रहे अशोक काद्यान्न जी, उदय जी, सौरभ जी, आदर्श जी एवं आंगन मां अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और महिला खेलों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उद्घाटन के पश्चात प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। बोकारो और गिरिडीह के बीच हुए मैच में बोकारो ने गिरिडीह को 38–20 से पराजित किया। हजारीबाग और साहिबगंज के मुकाबले में साहिबगंज ने 41–27 से जीत दर्ज की। कोडरमा ने धनबाद को 26–8 से हराया, जबकि बोकारो ने रांची पर 47–12 से एकतरफा जीत हासिल की। गढ़वा ने पलामू को 40–23 से मात दी। कोडरमा ने अपने दूसरे मुकाबले में लातेहार को 29–16 से पराजित किया। हजारीबाग ने जामताड़ा को 35–22 से हराया। दुमका और रांची के बीच खेले गए मैच में रांची ने 28–14 से जीत दर्ज की। धनबाद ने लातेहार को 20–8 से पराजित किया। गिरिडीह ने दुमका को 27–23 से हराया। साहिबगंज ने जामताड़ा को 21–5 से मात दी। वहीं बोकारो और दुमका के बीच खेले गए मुकाबले में बोकारो ने 22 अंकों के साथ बढ़त बनाई।

प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 21 जनवरी 2026 को खेले जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार दूसरे दिन निर्णायक मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। यह प्रतियोगिता झारखंड में महिला कबड्डी के विकास और खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.