Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडअन्य राष्ट्रीय साइक्लिंग में झारखंड टीम को कांस्य पदक

राष्ट्रीय साइक्लिंग में झारखंड टीम को कांस्य पदक

उत्तराखंड में चल रही है यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 20 दिसंबर। उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रुद्रपुर में चल रही 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की टीम ने हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन बालक जूनियर वर्ग की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में नारायण महतो, विकास उरांव, पृथ्वी राज सिंह और निखिल लोहारा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

पदक विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय हसदा, खेल निदेशक शेखर जमुआर, उपायुक्त देवघर नमन प्रियस लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

साथ ही प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट, प्रशिक्षिका प्रोन्नति रानी, जितेंद्र महतो, टीम प्रबंधक रणवीर सिंह एवं सह प्रबंधक ओम प्रकाश गुप्ता के योगदान की भी सराहना की गई। जिला संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.